(पारख ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भार भारत के आव्हान का असर बहुत जल्द ही देश मे दिखने लगेगा और भारत प्रत्येक क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढेगा।)
राजनांदगांव – भाजपा के प्रादेशिक नेता व राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरी पारी के पहले ही साल मे जो कर दिखाया है उसकी कल्पना किसी ने भी नही की थी। लगभग 500 वर्षों से लटके हुए मामले भगवान राम जन्मभूमि पर भगवान राम की भव्य मंदिर निर्माण,जम्मू काश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए को हटाना,नागरिकता संशोधन कानून लाना,मुस्लिम महिलाओ के हित मे तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाना जैसे कार्यों को पूरा करके प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया को यह बता दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।
कडुवाघूंट से विशेष बातचीत मे खूबचंद पारख ने कहा कि वर्षों से राम मंदिर,धारा 370,सी ए ए,व तीन तलाक जैसे भाजपा के एजेन्डे पर लोग व्यंगपूर्वक कहते थे कि ये सब कहने की बातें है लेकिन इन नामुमाकिन लगने वाली बातों को मुमकिन करके मोदी जी ने उन लोगो के मुंह मे ताला लगा दिया जो कहते थे कि ये सब कहने की बाते है।
उन्होने सी ए ए पर कहा कि इसकी वकालत तो महात्मा गांधी ने भी की थी और देश के बंटवारे के बाद पाक मे रह रहे गैर मुस्लिमो के हितार्थ उन्होने इसकी आवश्यकता पर जोर दिया था लेकिन तत्कालीन सरकारों ने इसे गंभीरतापूर्वक नही लिया और इसका ही दुष्परिणाम है कि आज पाकिस्तान मे 23% आल्पसंख्यक हिन्दु सहित सिमटकर 2% मे आ गए है। यह एक गंभीर मसला है और पाक के पास इसका कोई जवाब नही है कि वहां के अल्पसंख्यक आखिर गए तो कहां गए।
एक प्रश्न के जवाब मे उन्होने कहा कि वर्तमान मे लाया गया सी ए ए देश के मुस्लिमो के विरुद्ध नही है और इससे किसी की नागरिकता जाने वाली नही है क्योंकि यह कानून नागरिकता देने वाला है न कि छीनने वाला। उन्होने कहा कि एन आर सी अभी आया ही नही है और देश के विघ्नसंतोषी लोग सी ए ए व एन आर सी को लेकर देश मे भ्रम फैलाते हुए अशांति फैलाने मे लगे है जिसे अब देश की जनता भी पूरी तरह से समझ गई है।
पारख ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरि भूरि प्रशांसा करते हुए कहा कि उन्होने सही समय मे देशव्यापी लाकडाउन का फैसला लेकर कोरोना की रफ्तार कम की और इसकी भयानकता को रोका। उन्होने कहा कि जब देश मे कोरोना का पहला केस आया था उस समय देश मे इसकी जांच का एक ही केन्द्र था जबकि आज इनकी संख्या 300 से भी अधिक है। जांच किट्स की भी अब कोई कमी नही है और देश मे इसकी जांच की दर भी प्रशंसनीय है। पारख ने कोरोना वैरियर्स के रुप मे फ्रंट लाइन मे डटे हुए डाक्टर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासो का ही परिणाम है कि भारत मे कोरोना को लेकर मृत्यु दर किसी भी अन्य देश की तुलना मे बहुत कम है और यहां कोरोना पीडितो के दुरुस्त होने की दर काफी उत्साहजनक है।
एक अन्य प्रश्न के जवाब मे उन्होने कहा कि कोरोना संकट से लडखडाती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केन्द्र सरकार ने राज्यो को पहले 1लाख 70 हजार करोड रुपये का पैकेज दिया फिर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी मे लाने के उद्धेश्य से 20 लाख करोड रुपये के पैकेज की घोषणा की। इससे पूरे देश मे एक सकारात्मक उम्मीद जगी है और देश की अर्थव्यवस्था सम्हल गई है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना पर कहा कि मोदी जी जो कहते है वो करते है। पारख ने कहा कि मोदी जी के इस आव्हान का असर बहुत जल्द ही देश मे दिखने लगेगा और भारत प्रत्येक क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढेगा।
