रायपुर, 29 जून 2022
योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन देखने आया हूं
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में कहा कि मैं जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने आया हूं। जनप्रतिनिधि विधानसभा में योजना बनाते है, तो अधिकारी उसको क्रियान्वित करते है.. योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसका पता लगाने अधिकारियों को साथ लेकर आया हूं। कार्यक्रम के दौरान नीलोफर नायक ने बताया कि डेयरी का व्यवसाय करती हैं और गोबर बिक्री कर 6000 रुपये महीने कमाती हैं। पाराडोल की लक्ष्मी ने बताया 100 क्विंटल धान बेचा, पैसा मिला तो मोटर साइकल ख़रीदी। तेंदूपत्ता संग्राहक खोंगापानी के ओमप्रकाश रजवाड़े ने बताया 4000 मानक बोरा रेट मिल रहा है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया तेंदूपत्ता से 31 हजार 200 कमाए। जैनुद्दीन ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक से घर के पास ही मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। ममता परस्ते ने बताया की बच्चों का जाति प्रमाणपत्र नहीं बना है, मुख्यमंत्री ने बच्चों के जाति प्रमाणपत्र के लिए नियमानुसार करवाई करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। पाराडोल देवमंती ने कहा कि गौठान में वे लोग मुर्गीपालन कर रहे हैं। पाराडोल में मुख्यमंत्री ने वनाधिकार पट्टा वितरण का फीडबैक भी लिया।
