राजनांदगांव | सड़कों तक सजी दुकान का सामान हटाने की जरूरत है। इससे यातायात बाधित होने के साथ हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर खैरागढ़ रोड चिखली, महावीर चौक से दोनों तरफ लोडिंग-अनलोडिंग, एमएलबी स्कूल के सामने स्टेशन रोड में दुकानों का सामान सड़कों तक बिखरा पड़ा रहता है। शहर में सब्जी, फल और अन्य व्यापारियों को सड़क से कुछ दूरी में दुकान लगाने समझाइश देने की जरूरत है।
