कटकोना का मल्टीयूटिलिटी सेंटर स्वावलंबन की ओर महिलाओं का एक मजबूत कदम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
6.75 करोड़ की लागत से बनने वाले बुधरा नदी एनीकट का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने की चिरमिरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापना की घोषणा
खड़गवां में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल
रायपुर, 29 जून 2022
मूसलाधार बारिश के बाद भी भेंट-मुलाकात में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भेंट-मुलाकात में आस-पास के ग्रामवासी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने पहुंचे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि कार्यक्रम बंद करें या जारी रखे। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भेंट-मुलाकात जारी रखने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने भी बारिश में ग्रामीणों का उत्साह कम होने नहीं दिया। दरअसल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटकोना के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
