राजनांदगांव 01 जून 2020। राजनांदगांव जिले में सभी अनुविभागों में क्वारेंटाईन सेंटर महतारी सदन में गर्भवती माताओं को भोजन दिया जा रहा है। शासन की ओर से गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता प्रदान किया जा रहा है। महतारी सदन सोमनी, मोहला, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ सहित विभिन्न स्थानों में गर्भवती माताओं को रखा गया है और उनकी देखरेख की जा रही है। महिलाओं में इससे प्रसन्नता है।
