
राजनांदगाँव। उर्जा फाऊंडेशन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में बीते दिनो “कोरोना” विषय को लेकर गायन, लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे 32 प्रतिभागियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लेखन प्रतियोगिता में शहर की 5 वर्षीय नन्ही आरवी चोपड़ा ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया है। आरवी युवा भाजपा नेता आकाश-मंजूषा चोपड़ा की पुत्री है। आयोजन समिति सहित परिवार के लोगों ने नन्ही आरवी को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।
आकाश-मंजूषा बताते हैं कि आरवी पढाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियो मे भी हमेशा आगे रहती है। स्कुल व शहर मे विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धाओ मे हिस्सा लेती है।
