छ ग की न्याय योजना को लागू कर हर वर्ग के खाते में डाले 10 हजार रु
छ ग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी व हम सबके नेता राहुल गांधी जी के आव्हान पर प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया जी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के वीडियो कॉन्फ्रेंस दिशा निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कल 28 मई को एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया कैमपेन करने जा रही है , जिसका नाम SPEAK UP INDIA है के माध्यम से केंद्र सरकार से जनता के हितों के लिए मांग करने के बाद अपरनह ४ बजे ज्ञापन सौपेंगे
इस कैमपेन के तहत हम सभी कल सुबह दिनांक ‘28/05/20’ को ‘11बजे से 2 बजे’ के बीच अपने फ़ेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम जो उपयोग करते है में ‘लाइव’ आएँगे , व केंद्र सरकार के खिलाफ जनता व कांग्रेस कार्यकर्ता यह माँग करेंगे कि,
सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर व जरूरतमंद लोगो के खातों में तत्काल ‘दस हज़ार’ रु की राशी केंद्र सरकार डाले जिससे वे आर्थिक रूप से संभल सकें।
एवं केंद्र सरकार पूरे देश में ‘न्याय योजना’ को लागू करे , क्योंकि छ ग के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर अविस्मरणीय पहल की है जिसके तहत जिले के 1लाख 65 हजार 266 किसानों के खाते में 120 करोड़ 37 हजार रु जमा कर बड़ी राहत दी है वैसे ही केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमज़ोर हर व्यक्ति के खाते में अगले ‘6 महीनों’ तक ‘7500 ₹’ डाले जावें।
संक्रमण के इस दौर में आर्थिक रूप से परेशान जनता को क़र्ज़ नहीं नगद या अनुदान राशि कि आवश्यकता है किंतु केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का सब्जबाग दिखा दिया है जबकि रोज़ कमाने खाने वाले मजदूरों के खाते में पैसा डालते तो यह पैसा बाजार के द्वारा सरकार कि इकनॉमी बढ़ाने में सहायक होती।
एक गूगल फार्म को भरकर जमा भी करना है सभी कांग्रेसी साथियों आम जनता जो फेसबुक ,ट्वीटर, इंस्टाग्राम, चलाते है उनसे अपील करते है कि इस कैंपेन में लाइव अपने मांग रूपी विचार प्रस्तुत कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
औऱ छ ग प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के प्रति राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करने आभार व्यक्त करे।
