राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जन सर्मथन जुटाने के लिए कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने नावेल्टी पैलेश में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर व्यापारियों के निवास एवं प्रतिष्ठानों व छोटे-लघु व्यापारी एवं सब्जी फुटकर व्यापारियों एवं क्षेत्र के मतदाताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को वोट करने की अपील की।
श्री जग्गी ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई, हमने भूपेश बघेल के साथ मिलकर व्यापारियों के लिए वन टाइम गोमास्ता लाइसेंस लागू किया, एक बार ही गोमास्ता लाइसेंस होने से व्यापारियों को राहत मिली है।
श्री जग्गी ने कहा सबसे बड़ी घोषणा भूपेश बघेल ने जिले बनाने की है। खैरागढ़ क्षेत्रवासियों के लिए के लिए सबसे बड़ी सौगात खैरागढ़ को जिला बनाने जा रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में निर्णय लेने की बहुत अच्छी क्षमता है, वह खैरागढ़ को जिला बनाने में 24 घंटे भी नहीं लगाएंगे। श्री जग्गी ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से निवेदन अपील किया कि भूपेश बघेल की राहत भरी योजनाओं पर वोट करें। बैठक में कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा और जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफजल ने भी अपना उद्बोधन दिया। बैठक में खैरागढ़ व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक जैन भी उपस्थित रहे।

श्री जग्गी के साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन शर्मा, योगेश नारंग प्रदेश उपाध्यक्ष, सुमित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, बृज किशोर अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, त्रिलोक सलूजा उपाध्यक्ष, गौतमचंद जैन प्रदेश महामंत्री, कमल ठाकुर जिला महामंत्री, अरुण यादव जिला महामंत्री, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली, शहर अध्यक्ष संजय रिजवानी, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत अग्रवाल, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमचंद महोबिया, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देवांगन, व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्याय जसीम अहमद, उपाध्यक्ष संजय मालू, महामंत्री सोहेल अहमद, सुरेश सिन्हा, सुमित जैन छाजेड़, वसीम मेमन, मनोहर सेन, प्रवक्ता ढालेश्वर देवांगन, जिला सचिव मोहम्मद अकरम खान, जिला सचिव प्रतीक गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सतीश कोठारी, पारस साहू, नेमीचंद जैन, अभिषेक श्रीवास्तव, ओमकेश पांडे, सुरेश यादव, गौकरण वर्मा, प्रकाश राजपूत, लता साहू, नंदू वर्मा, चुन्नी लाल शाह, दिनेतु जांगड़े, पुस्पा वर्मा, रमेश साहू, नेतराम साहू, चुम्मन साहू, प्रकाश साहू, सोहन लाल वर्मा, गोपी सिन्हा अन्य कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारीगण मौजूद रहे। सैय्यद अफजल अली ने कहा कि भूपेश सरकार के जनहित कार्यो को देखकर लोगों को भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा है और इसी के कारण से निश्चित ही हमारे कांग्रेस प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी।
