राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी श्री गौरव राय व निरीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली श्री शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध जुआ, सटटा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्टेशनपारा दुर्गामंच के पास सटटा पटटी लिख रहे युवराज ठाकूर उर्फ राज उर्फ मंगलु पिता तोमन ठाकुर उम्र 22 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड न0 12 पुलिस चौकी चिखली को सटटा पटटी लिखते रंगे हाथों पकडा गया आरोपी के पास से 01 नग सटटा पटटी, 01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 4(क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री शक्ति सिंह, सउनि नंदकुमार, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, का सराहनीय योगदान रहा है।
