० भाजपा की रीती निति से आम जनता को करा रहे अवगत
राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की रणनीतियों को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। शहर व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने बताया कि, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा का हर नेता-कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लोगों के बीच पहुंच रहा है। इस क्रम में व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमने खैरागढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को 15 साल में भाजपा की उपलब्धियों और साढ़े तीन साल में ही कांग्रेस की असफल नीतियों के चलते हुई दुर्गति को सामने रखा है।
श्री बैद ने कहा कि व्यापारी वर्ग लोगो से सीधा संवाद रखता है और शासन की योजनाओं के नफा-नुकसान को बेहतर आंकलन करता है। बैद ने कहा किए हम व्यापारियों को कांग्रेस की असफल नीतियों और उसके नुकसान से अवगत करा रहे हैं, ताकि वे यह समझ सकें और लोगों को समझा सकें कि मौजूदा भूपेश बघेल सरकार प्रदेश को किस तरह अंधे कुंए में धकेलने की तैयारियां कर रही है।
श्री बैद ने बताया कि उक्त बैठक को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि, कांग्रेस राज में प्रदेश पर कर्ज में दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है। यह कर्ज प्रदेशवासियों को ही चुकाना होगा। आगे चलकर लोगों के लिए कांग्रेस की असफल नीतियां गले की फांस साबित होगी।
जैनम ने कहा कि, नए जिले की बात करने वाली कांग्रेस महज सब्जबाग दिखा रही है। पहले इन्होंने मानपुर-मोहला-चौकी को जिला बनाने की घोषणा की। आज की तारीख तक उस क्षेत्र में घोषणा का कोई असर नहीं दिखा। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की जरुरत भी कांग्रेस को तब ही महसूस होती है जब चुनाव सिर पर होते हैं।
उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ही एक रुपए किलो में खाद्यान्न देने की शुरुआत की। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना लाई। हमारे कार्यकाल में कभी किसानों को खाद की कमी नहीं हुई। हमने सैकड़ों नए स्कूल बनाए, सैकड़ों सड़कें बनाई। वहीं कांग्रेस ने क्या किए किसानों को खाद के लिए तरसना पड़ता है। गरीबों के लिए स्वीकृत पक्के आवास भूपेश बघेल ने लौटा दिए। लोगों के अपने आशियाने के सपने टूट गए। ऐसी सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का यही सही वक्त है। जैनम ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को वोट देकर बहुमत से जिताने की अपील की है।
