बिलासपुर। नदी किनारे जुआ खेलने वाले जुआरियों ने पुलिस को देखकर नदी में कूदकर भागने लगे। पुलिस सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। तालाशी लेने पर उनके कब्जे से नकदी 10 हजार स्र्पये व ताश पत्ती जब्त की गई है। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। घटना सीपत थाना क्षेत्र का है।
बीते शनिवार की रात सीपत पुलिस टीम गश्त में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दर्राभाठा के नदी किनारे जुआरियों का फड़ जमा है। सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी नदी के आसपास घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ने आगे बढ़े। इसी दारौन जुआरियों की नजर पुलिसकर्मियों पर पड़ गई।
इससे वहां अफरा तफरी मच गई। पकड़ाने के डर से जुआरियों ने नदी के पानी में कूद कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां अंतर जिला स्तर का फड़ चल रहा था। बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिला के लोग जुआ खेल रहे थे। सीपत क्षेत्र में प्रतिदिन दूसरे जिला के लोग आकर खुलेआम जुआ खेलते हैं। पुलिस दिखावे के लिए कभी कभार कार्रवाई कर देती है।
ये आरोपित पकड़े गए
जांजगीर चापा जिला के डोगाकौहरौद के मनोज कुमार बंजारे (33), कृष्ण कुमार कश्यप (57), अकलतरा थाना के ग्राम चंगोरी निवासी मिल दास महंत (20) मस्तूरी के गतौरा निवासी अजय राठौर (37), देव प्रसाद राठौर (54), कोनी के ग्राम घुटकू निवासी बड्डे पटेल (22), सीपत थाना के नरगोड़ा निवासी मोहनिस कुमार सूर्यवंशी (30) को गिरफ्तार किया गया है।
