HEERA MANIKPURI
आंदोलनरत विघुत कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और कहा की हम जगाने का काम करेगे
Raipur- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह रविवार को बूढ़ातालाब धरना स्थल पर पहुंचे। यहां विघुत संविदा कर्मी हड़ताल पर बैठे हैं। डा.रमन सिंह ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने विघुत कर्मियों को संबोधित करते कहा कि पिछले 24 दिनों से तीन हजार संविदा कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। इनकी दो मांगें नियमितीकरण और काम के दौरान मृत हुए 25 कर्मचारियों के स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की है, लेकिन सरकार की प्रताड़ना, दबाव और अलग-अलग नोटिस मिलने के बाद भी इतनी गर्मी में विघुत संविदा कर्मी आंदोलन में डटे हुए हैं। जिन्हें आज ड्यूटी में होना था, उन्हें सरकार की गलत नीतियों की वजह से संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा।
हमारे कार्यकाल में संविदा कर्मचारियों को कोई तकलीफ नहीं हुई। सरकार अपने ही जनघोषणा पत्र को भूल गई है। इस सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। डा. सिंह ने आला अधिकारियों से कहा कि एक बात सुन लंे यहां के कलेक्टर, अधिकारी इनमें से बहुत सारे आपके परिवार के भी लोग हैं, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। क्या जिलाधीश भूल गए कि प्रजातंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है? आप धरना स्थल बदलो या इन्हें दूसरी जगह बिठा दो, ये अधिकार प्रशासन को नहीं है। इनकी मांगों का निराकरण होना चाहिए।
