भिलाई। आत्महत्या करने की नीयत से शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में कूदी एक युवती को डायल 112 के सिपाही ने बचाया। युवती को नदी में डूबता देख वहां के लोगों ने डायल 112 पर फोन किया। इस पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसमें तैनात सिपाही ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती की पहचान गुड़िया (25) के रूप में की गई है। वो तीनदर्शन मंदिर के पास कैंप-1 की निवासी है। दोपहर में करीब 12ः30 बजे वो महमरा एनीकट के पास गई और शिवनाथ नदी में कूद गई। वहां उपस्थित लोगों ने डायल 112 पर फोन किया। इस पर पुलगांव थाना के डायल 112 में तैनात आरक्षक नासिर बख्श और चालक पंकज कुमार निर्मलकर महमरा एनीकट पहुंचे।
