छ: ग बजट 2022-23 पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के सचिव रवि कुमार बोधानी ने कहा कि ये बजट युवा किसान आम आदमी का बजट है।
बजट मे युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क माफ करने का प्रावधान किया गया है साथ ही विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के बजट में वृद्धि की गई हैं।
प्रत्येक नगरी निकाय क्षेत्र में सीमांत की स्थापना का प्रावधान किया गया है। खैरागढ़ में 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल का प्रावधान किया गया है।,
भूमिहीन कृषि मजदूरों के वार्षिक सहायता राशि को 6000 से बढ़ाकर ₹7000 किया गया।
उक्त बजट स्वागत योग्य है तथा आम आदमी कि सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित बजट है।
