राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 को निराश जनक बजट बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को पीछे ले गई है। यह बजट छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा।
श्रीमती साहू ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, कृषकों, अनुसूचित जाति-जनजाति, व्यापारियों सहित सभी लोगों को निराशा मिली है। भूपेश सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन एवं गलत नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा चरमरा गई है प्रत्येक क्षेत्र में विकास के सारे कार्य ठप पड़ गया हैं। श्रीमती गीता घासी साहू ने बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें किसानों ,मजदूरों ,युवाओं महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का छत्तीसगढ़ में नामोनिशान भूपेश सरकार मे मिट गई है. घोषणा पत्र में किए गए वादे जैसे वृद्धा पेंशन ,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, पिछले 2 साल का धान के बोनस की बकाया राशि, शराबबंदी सहित अन्य वादे पर भूपेश सरकार द्वारा कोई जन कल्याणकारी घोषणा बजट में नहीं किए।
