राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में राजनांदगाव में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव केस आया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब 22 हो गई है।
सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी के द्वारा जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में आतरगांव में मिला एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई यह मरीज मुम्बई से आया था । मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही।

चौकी विकासखंड के ग्राम आतर गांव जहां मुंबई से आया प्रवासी मजदूर को कोरेंटिन किया गया है
