राजनांदगांव । भारतीय टारगेट बॉल एसोशिएशन के ऑल इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एवं सी.ई.ओ. श्री सोनू शर्मा के द्वारा सुनील नागदौने को छत्तीसगढ़ राज्य का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है । नागदौने ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में निश्चित ही टॉरगेट बॉल को एक नयी दिशा मिलेगी एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकेगें । तथा छ.ग. राज्य में शीघ्र ही प्रत्येक जिले में सेक्रेटरी बनाये जायेगें । जिसके साथ ही प्रदेश में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य भी बनाए जायेगें । इसके साथ ही ओपन नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन भी छ.ग. राज्य में किया जायेगा । सुनील नागदौने की नियुक्ति होने पर श्री किशोर मेहरा जिला क्रीडा अधिकारी, अशोक मेहरा, दिनेश प्रताप सिंह, हेमंत सोनवानी, डेनीयल फ्रांसीस, मनोज गंगबेर, अजय राणा, बाबूराव जनबंधु, केशो राम पाल, योगेश, सन्नी, विनायक दुर्वाशा, कोर्राम, ह्दय टंडन, रोशन वर्मा, संतोष देशमुख, जयपाल धारगावें, उमेश वैष्णव, अखिलेश मिश्रा, ऋषि मेश्राम, रामकुमार सिंग, शरद पंसारी, आबिद सर, मथुर लाल दिवान, हेमंत दखने एवं अन्य पी.टी.आई ने बधाई प्रेषित की । इसके साथ ही सुनील नागदौने ने अपनी नियुक्ति पर श्री सोनू शर्मा का आभार व्यक्त किया है ।
