राजनांदगांव | नए बस स्टैंड में बना हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गया है। यहां नियमित रुप से सफाई भी नहीं हो रही है। जिसकी वजह से अलग-अलग हिस्सों से पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रहा है। गंदगी की वजह से बैठने तक की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। लेकिन निगम प्रशासन प्रतीक्षालय की सफाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
