भारतीय जनता पार्टी जिला आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में संभाग प्रभारी शिव चंद्राकर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्ना हुई। पदाधिकारियों ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होगी।
बैठक में बजट के साथ ही देश-प्रदेश में व्यापारिक हालात पर विचार विमर्श किया गया। बैठमें प्रमुख रुप से कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, जिला संयोजक योगेश बागड़ी, महामंत्री त्रिलोचन बग्गा सहित प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्यों ने बजट से होने वाले फायदों पर बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का उद्योग एवं व्यापार में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
देश के उद्योग धंधे तेजी से बढ़ेंगे
उन्होंने विस्तार से इसका वर्णन करते हुए कहा कि बजट में 68% खरीदी स्थानीय उत्पाद की करने पर जोर दिया गया है जिसके कारण आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होगी और देश के उद्योग धंधे तेजी से बढ़ेंगे और इसके कारण देश भी प्रगति करेगा। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जोर देकर कहा कि केंद्र में बैठी।
आम जनता के हित में बनाई गई है
मोदी सरकार की सभी नीतियां आम जनता के हित में बनाई गई है और बहुत उपयोगी है। प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पंजवानी ने बताया कि कोई भी नया उद्योगपति 1000 रुपये से लेकर 12 करोड़ तक की लागत का नया उद्योग शुरू कर सकता है, जिसके लिए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ से संपर्क करने पर उसे यथा योग्य सुविधा उपलब्ध कराने में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहयोग एवं दिशा निर्देश देंगे।
निधि के संग्रह करने में प्रत्येक कार्यकता
बैठक में जिला अध्यक्ष योगेश बागड़ी ने सदस्यों से 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस से लेकर 28 फरवरी तक आजीवन सहयोग निधि के संग्रह करने में प्रत्येक कार्यकर्ता, समर्थकों एवं शुभचिंतको से संपर्क कर निधि संग्रह करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य केंद्र सरकार की सरल आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
