कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो्ने लगे हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने कोरोनाकाल के दौरान लगाई बंदिशों में उसी के हिसाब से छूट देनी भी शुरू कर दी है। ताजा आदेश में सभी पार्क, जीम, सिनेमा हाल, माल, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क आदि को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की छूट दे दी गई है।
अभी 10-12 तक की कक्षाएं आधी उपस्थिति के साथ चलाई जा रही थी। बुधवार से इन कक्षाओं का संचालन शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के पूर्ववत संचालन की भी अनुमति दे दी गई है।
कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अधिरोपित प्रतिबंधों में आंशिक छूट प्रदान की गई है। पिछले करीब सवा माह से बंद जीम, सिनेमा हाल, माल, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क आदि में आधी क्षमता के साथ संचालन शुरू किया जा सकेगा।इस बीच 15 से 17 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों का टीकाकरण जारी है।
आधी क्षमता के साथ खुलेंगे बाकी स्कूल
कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अधिरोपित प्रतिबंधों में आंशिक छूट प्रदान के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं का संचालन केवल 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा।
कक्षा 10वीं से 12वीं तक कक्षाओं का संचालन शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा। जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के पूर्ववत संचालन की अनुमति दी गई है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल एवं अन्य संस्थान संचालन के दौरान कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग, शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा।
उत्साह के साथ जारी है टीकारण
बंदिशों में छूट के बीच जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण वाला अभियान उत्साह के साथ जारी है। जिले में अब तक करीब 24 लाख लोगों को टीका लगाया
जा चुका है। इसमें दूसरी डोज वाली की संख्या करीब 11 लाख तक पहुंच गई है। इसी तरह 15-17 आयु वर्ष के 96 में से 92 हजार को यह टीका लगाया जा चुका है। इसी आयु वर्ग को दूसरी डोज भी लगाना भी शुरू की जा है।
