राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के साथ जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कराया कोविड-19 टेस्ट जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों का टेस्ट नेगेटिव पाया गया।जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघनदी बॉर्डर के दौरान उन्होंने वहां के प्रवासी मजदूरों की सेवा करने के अलावा मेरे और जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाघनदी से आने वाले सभी बस और ट्रकों में बैठे व्यक्तियों को मुर्रा, चना, केला, बिस्किट और पानी बोतल का वितरण किया गया। इस दौरान सामग्री वितरण करने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क व हाथों में सेनीटाइजर का उपयोग मेरे और मेरे साथियों के द्वारा किया गया। फिर भी समय और परिस्थितियों को देखते हुए हम लोगों ने आज अपना कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जिसमें मेरा और मेरे सभी जनप्रतिनिधियों का टेस्ट नेगेटिव बताया गया। कोविड-19 टेस्ट के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, सावन वर्मा, अकरम कुरैशी, घासी साहू, उत्तम साहू, योगेश खत्री सहित जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कराया अपना टेस्ट जिसमें सभी लोगों का टेस्ट नेगेटिव पाया गया।
