राजनांदगांव। हाकी की नर्सरी से फिर पांच खिलाड़ियों का चयन जूनियर खेलो इंडिया कैंप के लिए हुआ है। पांच खिलाड़ी में चार खिलाडी राजनांदगांव व एक खिलाड़ी दुर्ग की हैं। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। आंचल साहू, अनिशा साहू, भूमिक्षा साहू, अस्मिन खान राजनांदगांव व लीना कोसरे दुर्ग का चयन जूनियर बालिका खेलो इंडिया कैंप के लिए किया गया। छत्तीसगढ हाकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि आंचल साहू, अनिशा साहू, भूमिक्षा साहू राजनांदगांव, लीना कोसरे दुर्ग का खेला इंडिया कैंप के लिए चयन विगत दिनों आयोजित 11वीं हाकी इंडिया जूनियर बालिका हाकी चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड के सिमडेगा में किया गया था। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।
रोजाना करते हैं घंटों अभ्यास
छत्तीसगढ हाकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आंचल साहू, अनिशा साहू व अस्मिन खान स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में प्रशिक्षणरत हैं। भूमिक्षा साहू वर्तमान में एमपी हाकी एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणरत है। लीना कोसरे दुर्ग में प्रशिक्षणरत हैं। खिलाड़ी रोजाना घंटो अभ्यास कर पसीना बहाते हैं। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ हाकी व जिला हांकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हाकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, नरेश डाकलिया, भूषण साव समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित सभी पांचों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
