आम आदमी पार्टी का लगातार ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका के पास ग्राम बोटेपार में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा को बनाया गया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने वादा किया था कि 2 साल का बकाया बोनस राशि देंगे। परंतु धान का बकाया बोनस राशि अभी तक उपलब्ध नहीं करा पाई है सरकार ।तथा 200 फूड पार्क बनाए जाएंगे और हर विधानसभा में कम से कम 1 फुट पार्क बनाया जाएगा परंतु 3 साल गुजर जाने के बावजूद सरकार एक भी फूड पार्क नहीं बना पाई है।यह सरकार की नाकामी है । सरकार ने 36 झूठे वादे किए हैं जिस में शराबबंदी की बात कही थी छत्तीसगढ़ में अभी तक पूर्ण शराबबंदी नहीं लागू पर पाई है सरकार। कुल मिलाकर सरकार पूरी तरह से फेल है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षकों की भारी कमी लाकेश मंडले ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा का हाल बेहाल है। महिला जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही विधवा महिलाओं को ₹1000 पेंशन देंगे परंतु अभी तक ₹350 दिया जा रहा है। सरकार अपना वादा निभाये और महिलाओं को 350 की जगह ₹1000 की विधवा पेंशन को दे। जिला सचिव ईशू चांदने ने कहा कि स्वास्थ्य का बुरा हाल है घूमका क्षेत्र में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। डॉक्टरों की भारी कमी है। कोरोनाकाल में भी सरकार डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं कर पाई । रमेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली मॉडल की नकल करती है। परंतु दिल्ली की तरह एक भी स्कूल नहीं बना पाई डोंगरगढ़ में एक भी मॉडल स्कूल नहीं बना पाई सरकार। सुरेंद्र पाल सिंह गिल ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹1000 तथा 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 15 सौ रुपए पेंशन देंगे परंतु आज तक पेंशन राशि 1000 और 1500 नहीं मिल पाई है। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री ने कहा संगठन का विस्तार लगातार चल रहा है ।आने वाले समय में भी लगातार संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिला सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष विनय साहू ने कहा युवाओं को ₹2500 नहीं दे पाई सरकार 3 साल पूरा होने के बावजूद एक रुपए नहीं दे पाई सरकार 3 साल में ₹90000 हर बेरोजगार युवा को उपलब्ध कराएं सरकार नहीं तो किया जाएगा आंदोलन । सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ,अध्यक्षता श्रीमती चंद्रमणि वर्मा, विशेष अतिथि सुरेंद्र पाल सिंह गिल ,ईशु चांदने, रमेश यादव, अशोक चौबे, विनय साहू, सुंदर साहू ,सुदामा साहू ,नीलम जामुलकर, लाकेश मंडले,मंडल अध्यक्ष गोकुल पाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
