राजनांदगांव-शासकीय हाईस्कूल एवं मिडिल स्कूल पेंड्री में संयुक्त रूप से 26 जनवरी को ध्वजारोहण का कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक थे,सांथ ही संस्था की प्राचार्या श्रीमती अमिता पाण्डेय, पार्षद प्रतिनिधि इशाक खान,एवं गणेश सुपले जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजा अर्चना किया गया।इसके पश्चात शाला विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक एवं प्राचार्य श्रीमति अमिता पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया,इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राज्यगीत की प्रस्तुति हुई।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक ने कहा कि यह आजादी हमे हमारे बहुत से महापुरुषों के त्याग,बलिदान एवं समर्पण से मिली है जिसकी रक्षा करना हम सब भारतवासियों का दायित्व है।संस्था की प्राचार्या श्रीमती अमिता पाण्डेय जी ने इस अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीरंगे मैडम,स्टाफ हेमकुमारी देवांगन, संदीप चौबे,प्रवीण साव, वेदप्रकाश सिंह, कामिनी मानिकपुरी, हेमन्त निर्मलकर,रेणुका साहू, भवानी शंकर साहू,उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण साव द्वारा किया गया।
