राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमेन कैबिनेट स्तर मंत्री एवं दुर्ग विधायक अरुण वोरा आज अपने जिला राजनांदगांव के प्रवास पर डोंगरगढ़ एवं जिला मुख्यालय राजनांदगांव के वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री वोरा डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की। यहां पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने गोदामों की प्रबंधक से पूरी जानकारी ली एवं खुद गोदामों का अवलोकन किया। वहां उपस्थित श्रमिकों से भी रूबरू बातचीत की, श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को बताया तो श्री वोरा ने समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर गोदाम के प्रबंधकों को गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा। अनाज का भंडारण सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा, इसमें लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। राजनांदगांव जिला मुख्यालय में युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के आमंत्रण पर उनके निवास स्थान भी गए, वहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया, वही उनके निवास स्थान में स्वल्पाहार किया। श्री वोरा ने वहां उपस्थित कांग्रेसजनों से रूबरू बातचीत की। इसके पश्चात श्री वोरा गंज लाइन में स्थित वरिष्ठ साहित्यकार मोहन अग्रहरी के निवास स्थान में साईं मंदिर का दर्शन और परिजनों से भेंट की। श्री बोरा दुर्ग भिलाई में अन्य कार्यक्रम होने की वजह सड़क मार्ग से दुर्ग प्रस्थान किए। श्री वोरा के साथ दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी संदीप वोरा एवं अन्य कांग्रेस जन भी साथ थे।

श्री वोरा सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस एवं फर्टीफाइड चावलों की गुणवत्ता जांच की एवं भंडार साफ सफाई एवं आदि का भी जायजा लिया। श्री वोरा ने कहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अन्नदाता अपना धान बेचकर एफसीआई में भेजते हैं, जिसके बाद राइस मिलर द्वारा चावल की कस्टम मिलिंग कर निगम के गोदामों में रखवाया जाता है। अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षित अंत पहुंचने की जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए वेयर हाउस के गोदामों के अधिकारियों को सजगता बरतने की इस समय बहुत आवश्यकता है।
श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही किसानों एवं निम्न आय वर्ग के हितों के लिए लोक कल्याणकारी बड़े फैसले लिए हैं, सबको राशन देने की शासन की योजना को क्रियान्वयन करने निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्री वोरा ने कहा 1500 आधुनिक राशन दुकानों के निर्माण पूर्ण होने के पहले आम जनता को विभाग के बड़े गोदामों पर निर्भर हैं।
वोरा ने खुद खड़े होकर यहां नमी मापक यंत्र से चावल की नमी की जांच की। यहां भंडारण किये जा रहे चावल के स्टोरेज और रख-रखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। वोरा ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि कीटनाशक दवाओं का स्टॉक गोडाउन में उपलब्ध होना चाहिए। श्री वोरा ने यहां के हमालों के लिए शेड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये।
श्री वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव उपाय किये हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप किसानों द्वारा उपजाए गए धान के भंडारण की व्यवस्था बेहतर रखना वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों का दायित्व है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वोरा को बताया गया कि गोदाम की कुल भंडारण क्षमता 10800 मीट्रिक टन है। यह गोडाउन एफसीआई को अनाज के भंडारण के लिए दिया गया है। वोरा ने शाखा प्रबंधक को अनाज के भंडारण की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को चावल के भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेने मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गए हैं। किसी भी हालत में गोडाउन की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए। श्री वोरा ने भंडारण व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय कर्मचारियों, हमालों से भी चर्चा की। हमालों के लिए शेड निर्माण की व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने शाखा प्रबंधक को दिये।
