राजनांदगांव। कोविड-19 संक्रमित मरीजों का ईलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री सहित विभिन्ना कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। जहां मरीजों के उपचार के साथ विशेष देखभाल भी की जा रही है। मरीजों के स्वस्थ् होने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। जिससे जल्द स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। इसके लिए कोविड संक्रमित मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। जिसमें हरी सब्जियों के साथ पनीर, दूध, अंडा, फल सहित विभिन्ना प्रकार के आहार दिए जा रहे हैं। प्रतिदिन आहार के लिए डाइट चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात्रि भोजन दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन की पहल से कोविड संक्रमित मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए मीनू चार्ट तैयार किया गया है। चार्ट के अनुसार सुबह नाश्ता में चाय, बिस्कीट, अंडा, चीकी लड्डू दिया जा रहा है। दोपहर भोजन में चावल, दाल, रोटी, दो सब्जी, मौसमी फल और सलाद दिए जा रहे हैं। वहीं शाम को नाश्ता में चाय, फूटा चना, भूनी मूंगफल्ली, मुर्रा, बिस्किट दिए जा रहे हैं। रात्रि भोजन में चावल, दाल, रोटी, सब्जी, सलाद के साथ ही गरम हल्दी दूध मरीजों को दिया जा रहा है।
हर मरीज से फोन पर पूछ रहे हालचाल
राजनांदगांव। कोरोना से संकमरमित होने के बाद घरों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों की प्रशासन पूरे 24 घंटे चिंता कर रही है। उन्हें फोन लगाकर उनका हालचाल पूछा जा रहा है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जा रही है। जिला स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम से पिछले 10 दिनों में 1021 काल चिकित्सकीय सलाह के लिए किये गये। कंट्रोल रूम के माध्यम से कोविड संक्रमित मरीजों को 10 दिनों में 2252 फीडबैक काल कर सुविधाएं दी गई।
कोविड संक्रमित एवं होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह, उपचार, दवाईयां एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से कंट्रोल नंबर 7440203333 में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रही है। कोविड-19 कंट्रोल रूम द्वारा लगातार लोगों की मदद की जा रही है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम में चिकित्सकीय सलाह के लिए डाक्टर की टीम कार्य कर रही है। वहीं फीडबैक व अन्य सुविधाओं के लिए 10 फोन लाईन जुड़ी हुई है। जिसमें 10 प्रशिक्षित युवाओं को चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम के एक ही नंबर 7440203333 पर सभी जानकारी उपलब्ध हो रही है।
जिला स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम को 11 जनवरी से 20 जनवरी तक 10 दिनों में 1021 काल प्राप्त हुए हैं। प्रतिदिन लगभग 100 कॉल विभिन्ना सेवाओं और चिकित्सकीय जानकारी के लिए प्राप्त हो रहे हैं। इन प्राप्त कॉलों पर तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को कंट्रोल रूम के माध्यम से फीडबैक कॉल किए जा रहे हैं।
सुविधाओं की जानकारी पूछी जा रही
बताया गया कि पिछले 10 दिनों में 2252 काल किए गए हैं। इसके माध्यम से होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी पूछी जा रही है। साथ ही उन्हें आवश्यकता पडे पर तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 24ङ्ग7 घंटे जिला स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम कार्य कर रही है। इसके माध्यम से चिकित्सकीय सलाह, दवाईयों सहित अन्य सुविधाएं तत्काल पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी और मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा जा रहा है।
डिप्टी कलेक्टर द्वारा निगरानी
कंट्रोल रूम के कार्यों की मानिटरिंग प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है एवं स्वयं मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। वहां से कलेक्टर को सतत जानकारी दी जा रही है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा प्रदान की जाने वाले यह सुविधा लगातार जारी रहेगी।

