राजनांदगांव। जिला किसान काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन साहू और प्रभारी महामंत्री दिलीप चंद्राकर के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस के सभी जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक 23 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्राम अमलीडीह में स्थित रामाधार पेट्रोल पंप के सामने आहूत की गई है। उक्त बैठक में जिला काँग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्य मॉस्क पहनकर कर आएंगे, वहीं कोरोना प्रोटोकॉल गाईड लाईन्स का अनुपालन भी आवश्यक होगा। उक्ताशय की जानकारी मदन साहू और दिलीप चंद्राकर ने संयुक्त रूप से दी।
