राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं रवि घोष के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी के सहमति से जिला अध्यक्ष मदन साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें संरक्षक गुलाब वर्मा एवं सुरेंद्र दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष टीकम साहू, प्रभारी महामंत्री संगठन ओमप्रकाश साहू, प्रभारी महामंत्री कार्यालय दिलीप चंद्राकर, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, प्रवक्ता हेतु चुम्मन साहू को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक अध्यक्ष हेतु राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जय ठाकुर, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण नेताम, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष अग्नि कुरेटी, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष घसिया नाग, छुरिया ब्लाक चंद्रशेखर मंडलोई, कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी साहू, एलबी नगर ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम वर्मा, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पुरानिक, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिन्हा, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष पुनेन्द्र साहू, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अवध वर्मा, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष कामदेव जंघेल की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष मदन साहू ने सभी पदाधिकारियों को किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के पक्ष में काम करने की बात कही।
