मुख्यमंत्री के उदार निर्णय से रिक्त पदों पर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ – सतीश ब्यौहरे
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय महामंत्री सतीश ब्यौहरे का कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना की शुरुआत बताया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजपत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 14, 15, 17 एवं 19 में उल्लेखित पदों पर पदोन्नति हेतु फीडर पद पर 5 वर्षों के नियुनतम अनुभव का प्रावधान है।

जिसको एक बार के लिये शिथिल करते हुए न्युनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री जी के उदारता से लिये गये निर्णय से व्याख्याता, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल, उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर अधिक से अधिक पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने जानकारी दिया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 20678 पद, उच्च वर्ग शिक्षक के 15968 पद, व्याख्याता के 9622 पद रिक्त हैं। जिनपर शैक्षणिक योग्यता अनुसार पदोन्नति होगा। उन्होंने प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने के लिए विभाग को आदेश देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। छ.ग.प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राजनांदगॉव के सदस्यगण बृजभान सिन्हा, एफ.आर.वर्मा, रूपेश तिवारी, हीरादास कोसरे, वाय.डी.साहू, जनक तिवारी, संजीव मिश्रा, भूषण लाल साव, रंजीत सिंह कुंजाम, जितेन्द्र बघेल, वन्दना पानसे, यशस्विनी तिवारी, छाया ठक्कर तिवारी, रानी एश्वर्य सिंह, सीमा तरार, अभिशिक्ता फंदियाल, मालती टंडन, सी.एल.चंद्रवंशी, पी.एल.साहू, देवचंद बंजारे, शिव प्रसाद जोशी, सुधांशु सिंह, विरेन्द्र रंगारी, सुधा सिंह, रमेश कुमार साहू, सुखराम खोब्रागढ़े, सिद्धेश्वरी वर्मा, ईश्वर टंडन, अब्दुल कलीम खान, सोहन निषाद, मुकेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, शरद शुक्ला, हेमन्त पाण्डेय, नरेश प्रसाद दुबे, एच.के.सोनसारवां, बी.के.गुप्ता, लीलाधर सेन, श्रीमती अन्नपूर्णा महिलांगे, श्रीमती पायल देवांगन, श्रीमती प्रेमलता मंडावी, विनोद एवं अन्य साथियो ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।
