राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं रवि घोष के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के अनुशंसा पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर सिंह बघेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी के सहमति से जिला अध्यक्ष मदन साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जिला संगठन महामंत्री हेतु राजनांदगॉव जनपद सभापति (कृषि) पदुमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है।
ओमप्रकाश साहू में कहा कि संगठन ने जो जवाबदारी सौपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। ओमप्रकाश साहू की नियुक्ति पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, जिला कोषाध्यक्ष मोती साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, मोहनीश धनकर, सौरभ वैष्णव, रतन यादव, चंद्रेश वर्मा, गीता लाल वर्मा, हंशा सिन्हा, फूलमती वर्मा, रामकुमार साहू, भागवत वर्मा, अजय वर्मा, गुलाल साहू, मंगलू देवांगन, संतोष देवांगन, शिशुपाल कुर्रे, मनराखन निर्मलकर, मंगल सिंह, चुन्नी साहू सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दिए।
