
राजनांदगांव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , छ.ग. रायपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2022 सेवा मतदाताओं के मध्य प्रचार प्रसार विषयक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें इकाई मुख्यालय राजनांदगांव एवं इकाई की सुंदर नगराल क्षेत्रों में तैनात अधिकारी / कर्मचारियों को एकत्र कर मतदाता जागरुकता से संबंधित पोस्टर , पलैक्स , बैनर लगाकर कार्यक्र म का सफल आयोजन किया प्रचार प्रसार किया गया है । उक्त कार्यक्रम के दौरान इकाई मुख्यालय एवं समवायों के अधिकारी / कर्मचारियों को सेवा मतदाता , डाक मतपत्र , ई.टी.पी. बी . ( इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट या इलेक्ट्रॉनिक विधि से भेजे गये डाक मतपत्र ) , वर्गीकृत सेवा मतदाता , प्रवासी भारतीय निर्वाचक ( विदेशे में रहने वाले निर्वाचक ) , प्रॉक्सी इत्यादि मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी है ।
