० विभाग ने कहा आज से प्रारंभ होगा डिवाडर जोडने का कार्य
० दोषियों पर एफ आई आर की मांग
राजनांदगांव। शहर के निगम क्षेत्र अंतर्गत्् राजनांदगांव – बालोद राज्य मार्ग पर मोहारा के पूर्व व्यवसायीक स्थल को लाभ पहुंचाने के लिए डिवाईडर को तोड़ दिया गया था इसके विरोध में जन मानस की सुरक्षा को देखते हुए सर्वजनहित समिति के द्वारा आज स्थल का निरीक्षण कर ज्ञापन दिया गया।
सर्वजनहित के स्थापित सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस ने बताया कि राजनांदगांव – बालोद में मोहारा के पास एक वृहद व्यवसायीक परिसर का निर्माण किया जा रहा है। आने – जाने की अपनी स्वयं की सुविधा हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य सरकार की स्वीकृ़ति पर मार्ग व निगम क्षेत्र में जनमानस की सुरक्षा व सडक़ दुर्घटना से बचाव हेतु डिवाडर का निर्माण किया गया था। व्यवसायीक परिसर के निर्माताओं ने अपने निजी फायदे के लिए निर्मित डिवाडर को लगभग 100 फिट क्षतिग्रस्त कर अपने आवागमन हेतु उपयोग कर रहे है।
अशोक फडनवीस के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण किया तथा इसे बंद कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग को ज्ञापन सौपा और मांग की कि डिवाइडर को पुन: निर्माण करने हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाये एवं दोषियों पर एफ आई आर किया जावें। साथ ही यह भी कहा कि अगर डिवाइडर का यथा स्थिति में लाने हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो समिति आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग की होगी। फडनवीस ने कहा कि अगर इस तरह से व्यक्तिगत लाभ को देखते हुए डिवाइडरों को इस तरह से तोड़ा जायेगा तो सम्पूर्ण शहर एवं जिले में एक गलत परम्परा प्रारंभ हो जायेगी। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से दिग्विजय स्टेडियम मार्ग पर बने ब्रेकरों को उचित मापदण्ड अनुसार निर्माण व मार्किंग किया जावें। मापदण्ड अनुसार न बनने के कारण आए दिन ब्रेकरों के कारण दुर्धटनाए हो रही है।
ज्ञापन सौंपने व स्थल निरीक्षण के समय समिति के सदस्य अनीस खान, अनुप दरियानी, सूरज शर्मा, नासिर खान, डॉ. अरूण देवांगन, डॉ. के.एम. श्रीवास्तव, रामाधार देवांगन, अरूण खंडेलवाल, बंटी सोनी आदि उपस्थित थे।
