नवरात्र की षष्ठी तिथि से ट्विनसिटी में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा शुरू हो गई है। यह सोमवार रात 8 बजे से दशमी तिथि काे रात 12 बजे तक पूरे 100 घंटे चलेगी। इसके लिए दुर्ग-भिलाई के करीब 22 कालीबाड़ियों में माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। कालीबाड़ी सेक्टर-6 के संजय दत्ता ने बताया कि सप्तमी से नवमी तक मां दुर्गा को मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अष्टमी की रात 11 बजे संधि पूजा होगी। दोपहर में भोग बंटेगा, शाम को आरती होगी। बंगाली समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। दशमी तिथि को सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का समापन होगा।
