सांसद संतोष पाण्डेय की लोकसभा में मुखरता का परिणाम धीरे-धीरे सामने लगी है | इसी श्रृंखला में जिले के आदिवासी अंचल में 3 पुलों की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से प्राप्त हुई है | सांसद ने जानकारी दते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण जीवन थम गया है, ऐसी स्थिति में वनांचल को गति देने और जीवन को सामान्य करने के प्रयास के तहत रोजगार उपलब्ध करना भी उनकी प्राथमिकता है | उन्होंने आगे कहा कि विकासखंड मोहला के अन्तरगत ग्राम पानाबरस, मिस्प्री, भोजटोला सड़क के किमी क्रमांक 7/10 , 13/8 तथा 13/10 का निर्माण हो चूका है, जिसकी लागत 11.50 करोड़ है | किन्तु बीच में 3 पुलों का निर्माण मद के आभाव में लंबित था, जिसकी स्वीकृति गत दिनों प्राप्त हुई है I उल्लेखनीय है कि सांसद संतोष पाण्डेय ने गत लोकसभा सत्र में भोजटोला, औंधी तथा मक्के के तीन उच्च स्तरीय पुल निर्माण, तथा डोंगरगढ़ बोरतालाव सड़क का विषय उठाया था जिसकी स्वीकृति कार्यवाही का प्रगति हुई है I पुल निर्माण स्वीकृति होने से पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह, मंडल अध्यक्ष पोषण पुजारा, जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी, जनपद सदस्य नम्रता सिंह, रमेश हेडामे, खोरबहरा यादव, मदन नेताम सहित कार्यकर्त्ता व नागरिको में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया है |
