राजनांदगांव 8 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी कडी में पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 18 अपै्रल से 14 मई 2020 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 11 मई को वार्ड नं. 05 के लिये शीतला मंदिर चिखली में व वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में, 12 मई को वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व वार्ड नं. 10 के लिये शिवमंदिर शांतिनगर में, 13 मई को वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में, वार्ड नं. 26 के लिये गुड़ाखू लाईन औषधालय में, वार्ड नं. 30 के लिये आंगनबाड़ी रायपुर नाका के पास में एवं 14 मई को वार्ड नं. 27 व वार्ड नं. 28 के लिये कन्या, प्राथमिक शाला भरकापारा में व वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिनांक 11 मई को चिखली वार्ड नं. 05 के लिये शीतला मंदिर चिखली में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में, 12 मई को शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिवमंदिर शांतिनगर में, 13 मई को बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में, रानी सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये गुड़ाखू लाईन औषधालय में, कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये आंगनबाड़ी रायपुर नाका के पास में एवं 14 मई को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या, प्राथमिक शाला भरकापारा में व विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
