आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद
राजनांदगांव. 20 सितम्बर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी . श्रवण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन मे , जी.सी.पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के मार्गदर्शन मे पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी उप.नि.पवन पटवा के नेतृत्व मे पुलिस चौकी जालबांधा द्वारा अवैध शराब बिकी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये आरोपी धनराज बंजारे पिता आरती बंजारे उम्र 28 साल साकिन जालबांधा को को अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु अपने पास थैला मे रखे 42 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7560 एम.एल.किमती 3360 / रू . को बरामद कर आरोपी के विरूद्व 34 ( 2 ) आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक माननीय न्यायालय ज्युडिश्यल रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे प्र.आर .917 आशुतोष सिंह , आरक्षक 394 संदीप वर्मा , आर . 949 सुनील नेताम , आर .1557 सूरज शर्मा का विशेष योगदान रहा ।
