० पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजकीय सम्मान देने प्रशासन से की थी चर्चा
राजनांदगांव. खुज्जी इलाक़े से विधायक और भाजपा के प्रथम कार्यकाल (2003-2008) में परिवहन मंत्री रहे राजेंद्र पाल सिंह भाटिया ने घर पर फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली थी .
ज़िंदादिल और क्षेत्र में लगातार सक्रिय राजेंद्र पाल भाटिया लोकप्रिय थे। वे निर्दलीय चुनाव भी लड़ गए थे हालाँकि वे चुनाव हार गए लेकिन 42 हज़ार मतों के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे थे। बाद में वे भाजपा में वापस आ गए थे। हालिया दिनों में वे कोविड संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे, लेकिन पोस्ट कोविड इफ़ेक्ट से परेशान थे। वे पेट में दिक़्क़त से परेशान भी बताए गए हैं।
छुरिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया आज अपने छुरिया निवास में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया का राजकीय सम्मान देने प्रशासन से चर्चा की थी जिसके बाद उन्हे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार दिया गया ..

राजिंदर पाल सिंह भाटिया के निधन पर छुरिया की दुकाने बंद रही वहीं उनके अंतिम यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित अनेक भाजपा एवं कांग्रेस के नेेेताओं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.


