राजनांदगांव।हेल्थ वेललेंस सेंटर बेलटिकरी के आश्रित ग्राम कोटरा भांठा में
लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए 19 सितंबर को ग्राम पंचायत
भवन कोटरा भांठा में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हेल्थ वेलनेस
सेंटर के टीम द्वारा गांव की महिला ,पुरुष व युवाओं का टीकाकरण किया गया।
विशेष तौर से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया जिसमें कोटरा भांठा की
गर्भवती महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कुल टीकाकरण 320 लोगों को
हुआ जिसमें कोविड़ शील्ड व को वैक्सीन का फर्स्ट डोज व सेकंड डोज लगाया गया इस
शिविर में आर एच ओ संजय सोनी, सी एच ओ लक्ष्मी देशमुख, ए एन एम सरिता निषाद,
सरपंच खिलेश्वरी नेताम, मितानिन धनेश्वरी साहू, शेती ,कौशल्या, राधा आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता धनेश्वरी साहू व कंप्यूटर ऑपरेटर धनेश्वर, सचिव पितांबर साहू ग्राम
वासियों का प्रमुख योगदान रहा। कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी संभावित खतरे को
ध्यान में रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गांव में जागरूकता लाई गई।
