
राजनांदगांव l भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के तहत प्रति वर्ष सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी में आज दिनांक 18 सितंबर 2021 को मिडिल स्कूल बघेरा की शिक्षिका श्रीमती मधुलिका विश्वकर्मा द्वारा शाला के बच्चों को संतुलित भोजन पर आधारित गतिविधियां करवा कर एवं कुपोषण की जानकारी दी गई। कुपोषण और एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभाव को समझाया गया । इसी के तहत शिक्षिका मधुलिका द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर संतुलन तराजू एवं बच्चों द्वारा तिरंगा थाली,पोषण मटका, संतुलित थाली, पौष्टिक थाली आदि बनाकर पोषण पर आधारित गतिविधियां की गई। इस अवसर पर बघेरा के संकुल समन्वयक श्री गुफरान मोहमद सिद्दीकी एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।
