
राजनांदगांव।आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस राजनादगांव विधान सभा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम मलपुरी, मुड़पार में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुड़पार शाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर , प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 5 किलो राशन गरीब परिवारों को बांट कर प्रधान मंत्री जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुये उनके अनेक उपलब्धियां पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने ग्रमीणों को बताई ,जिसमे मुख्य भगवान श्री राम जी का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू काश्मीर से धारा 370 का हटना,मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक के कु प्रथा से आजादी, स्वक्छ भारत मिशन के तहत घर ,घर, शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवार के कच्चे मकानों को पक्के करवाने का मिशन,प्रधान मंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा,जैसे अनेक देश को बुलंदियों में पहुचाने के लिऐ कार्य किये जा रहे इन सब विषयों के बारे में डॉ. रमन सिंह जी ने ग्रामीणों से बांते कहि।एवं इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री जी द्वारा दिये गए रानी दुर्गावती की मूर्ति का अनावरण कर आदिवासी समाज मलपुरी में समाज को सम्बोधित किये।


इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल रहे। पूर्व सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव जी,जिला भाजपा महामंत्री सचिन बघेल ,प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश पटेल ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष लीलाधर साहू ,जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन ,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ,मडल के प्रभारी सावन वर्मा ,मंडल के अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर , बैधनाथ साहू ,मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी,मनोज साहू ,बलराम निर्मलकर ,खेमदास साहू ,तेजराम देवांगन ,मोती देवांगन ,खिलेश्वर साहू ,हरिशंकर देशमुख , गोविंद देवांगन ,जितेंद्र साहू ,इंद्रजीत मानिकपुरी ,पुष्पा गायकवाड़ ,पुष्पा उइके ,अमरिका साहू ,निशा साहू ,प्रेमलता साहू ,जनक लाउत्रे , संदीप साहू ,अजय साहू ,शैलेन्द्र साहू ,नारायण दास ठाकुर ,ग्राम पंचायत सरपंच श्री मति कलिन्द्री साहू ,उपसरपंच जितेंद्र साहू सहित समस्त पंचगण,आदि बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
