राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू का 17 सितंबर को राजनांदगांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिसमें अंबागढ़ चौकी समुदायिक केंद्र में फल वितरण ,ग्राम भोज टोला एवं खोभा में कबड्डी प्रतियोगिता ,खोराटोला में रक्तदान शिविर एवं ग्राम आंको में गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू थी।ग्राम खोभा में न्यू आदर्श क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू मुख्य अतिथि थी कार्यक्रम की अध्यक्षता छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता कवर, ईमेश कुमार चंद्रवंशी ,धनेश्वर कोर्राम, परमानंद कुंजाम,देवदास साहू एवं अन्य ग्रामीण जन की उपस्थित रहे।


राजनांदगांव जिले मोहला ब्लाक के अंतिम छोर गांव भोजटोला (मार्री)में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू

राजनांदगांव। समस्त ग्रामवासी एवं विश्वकर्मा समिति संघ ग्राम भोजटोला द्वारा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू जी उपस्थित हुई, भोजटोला ग्रामीणों द्वारा आदिवासी परंपरा के अनुसार मादरी नृत्य के माध्यम से गीता घासी साहू का स्वागत किया ।जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू जी ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व को बताते हुए जीवन में खेल का कितना महत्व है उस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं भी हॉकी के प्लेयर रह चुकी हूं, खेल से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और जिससे तन और मन चुस्त-दुरुस्त होता है खिलाड़ियों से खेल नियम के अनुसार पालन करने का आग्रह किया और खेल के क्षेत्र में और आगे जाने की कामना की। वहीं जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी ने अपने उद्बोधन में नए जिले की बधाई देते हुए क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसानी के साथ-साथ अन्य फसलों के उत्पादन पर भी ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते अपनी बात रखी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम अध्यक्षता संतलाल हिड़ामें सरपंच ग्राम पंचायत भोजटोला , श्रीमती कमलेश सरषवत उपाध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, खोरबाहरा यादव प्रभारी मानपुर मंडल, घासी साहू महामंत्री किसान मोर्चा, पोषण पुजारी अध्यक्ष मंडल मोहला, लखन कलामें महामंत्री मंडल मोहला, सचिन जैन समाजसेवी, भोजेश शाह मानपुर, गुरु दयाल साहू, मोनू गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, जागेश्वर साहू, राजेंद्र चक्रधारी ग्राम प्रमुख, शिवकुमार साहू, श्रीमती सज्जन उप सरपंच ग्राम पंचायत भोजटोला , राजू यादव पंचायत प्रतिनिधि, प्रताप यादव मुकेश साहू ,सुखचैन ,रोशन उसारे ,सरदार सिंह उसारे, नंदकिशोर मेश्राम, संतोष यादव, फुल सिंह चक्रधारी, वीरनारायण, दिनेश बघेल अन्य सभी की गरिमामय उपस्थिति रही।
