ग्राम सड़क अतरिया के किसानों ने सोयाबीन बीज कंपनी द्वारा धोखा करने का आरोप लगाया है। यहां के किसानों ने बताया कि सोयाबीन जेएस 20.34 बीज निजी कृषि केंद्र से खरीद कर अपने खेतों में बोआई किए थे। बोआई करने के बाद फूल लगने पर किसानों को पता चला कि बीज कंपनी द्वारा धोखाधड़ी किया गया है।
जेएस 20.34 जो किस्म है, उसे किस्म की बीज का फूल सफेद कलर का होता है और जो किसानों को बीज दिया गया है उस बीज का कलर जामुनी रंग का है। इसके बाद विगत दिनों ग्रामीणों ने लिखित शिकायत एसडीएम खैरागढ़ से की। उनके द्वारा कृषि वैज्ञानिकों को भेजकर फसल का निरीक्षण करवाया गया। किसानों ने अधिकारी से मांग की है कि उक्त कंपनी द्वारा किसानों साथ जो धोखाधड़ी की गई है उसकी भरपाई कराई जाए।
किसान मांग रहे मुआवजा
बीज कंपनी द्वारा हुए धोखा के बाद किसानों ने मुआवजा की मांग रखी है। किसानों ने कहा कि मांगी गई बीज की जगह पैकेट में अन्य किस्म का बीज दिया गया है। जिससे सोयाबीन की उपज बर्बाद होने की कगार पर है।
