चिखली पुलिस की टीम ने इलाके से शराब की अवैध बिक्री करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति-पत्नी के पास से 5 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 31 हजार रुपए है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें चिखली इलाके में शराब की अवैध बिक्री की जानकारी मिली।
टीम ने चिखली में रहने सूरज साहू के घर में दबिश देकर तलाशी ली। जहां पलंग के नीचे छिपाकर रखी शराब की पेटी को जब्त किया गया है। आरोपी सूरज की पत्नी पायल साहू भी शराब के अवैध विक्रय में संलिप्त थी। इसके लिए उन्होंने शराब महाराष्ट्र से मंगाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
