राजनांदगांव। पहाड़ी पहाड़ मंदिर (ग्राम मनगटा) में एक सितंबर को मंदिर समिति के मद से पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेश श्यामकर जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव, अध्यक्षता श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव द्वारा किया गया तथा विशेष अतिथि के रूप में इस क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति संचार एवं संकर्म विभाग मोहनीश धनकर ,महिला मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष महेश्वरी साहू, पंच भुनेश्वरी साहू समिति के अध्यक्ष पवन द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री सुदामा लाल साहू ,कोषाध्यक्ष रामलाल साहू, उपाध्यक्ष सखाराम साहू, कुंदन साहू, भागबली साहू, हेमंत देशमुख ,प्रेम सोनी, डॉ. राजपूत ,चतुर राम, जीवराखन मनोहरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे श्री श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी ने मंदिर में सौदर्यीकरण हेतु गार्डन निर्माण कराने का आश्वासन किया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश श्यामकर ने मंदिर समिति द्वारा अपने मद से पानी टंकी के निर्माण को एक सराहनीय कार्य बताते हुए मंदिर के विकास के लिए एवं मंदिर में दर्शनार्थियों के मनोरंजन के लिए झूला, फिसल पट्टी एवं सौंदर्यीकरण कराने के लिए समिति को आश्वस्त किया। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक पवन द्विवेदी द्वारा मंदिर के इतिहास का वर्णन करते हुए इसके विकास यात्रा में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में इसी प्रकार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत जोरातराई सरपंच संतोष साहू द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया तथा उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन तिलक सिन्हा द्वारा किया गया।
