शहर के अलग-अलग हिस्सों में बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकानों से लोहे के सामान चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी चोरी के लोहे को बेचने की फिराक में थे। इंदिरा नगर चौक में दो संदेहियों द्वारा लोहे का सामन बेचने ग्राहक तलाशने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया। जिनकी पहचान स्टेशन पारा निवासी संदीप टेकाम और गौरी नगर निवासी होरी सिंह के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्पर्श हास्पिटल के पास के ऑफिस बाउंड्रीवाल से लोहे की ग्रिल चोरी की बात स्वीकारी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
