राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। विशेष रूप से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ खेल संगठनों का समन्वय स्थापित किया गया। खेल संगठनों का जल्द ही पंजीयन कराने के निर्देश दिए ताकि खेल संघों को शासन की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ मिल सके।
स्टेडियम में सीपेज की समस्या पर मुदलियार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम में किसी भी प्रकार की कमियां नहीं होनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशान हो। इस दौरान युवा आयोग अध्यक्ष ने कबड्डी के खिलाड़ियों के मेट की व्यवस्था भी कराई। मुदलियार ने खेल संघों के पदाधिकारियों को बताया कि कुछ खेलों के लिए एनआईएस कोच की व्यवस्था करने मंत्री से चर्चा हो चुकी है और जल्द ही कोच दिए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलने से वे देश, दुनिया में राजनांदगांव का नाम रोशन करेंगे।
समस्याएं दूर करेंगे
स्टेडियम में खाली कमरों को खेल संघों की गतिविधियों के संचालन के लिए दिए जाने की मांग पर मुदलियार ने जल्द निर्णय देने की बात कही। खेल जोन को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने मंत्री से चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसी तरह मुदलियार ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुदलियार ने कहा कि युवा आयोग की ओर से प्रदेश स्तर पर खेल एवं खिलाड़ियों की स्थिति में सुधार के लिए बड़ा प्रयास किया जा रहा है।
सुविधाओं पर फोकस: खेलों की स्पेशल ट्रेािनंग के साथ ही आवासीय सुविधाओं पर फोकस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने हॉकी खेल से संबंधित जानकारी दी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक ए एक्का, साई हॉस्टल के प्रबंधक के राजेश्वर रॉव, प्र्रेम रूचंदानी, सूर्यकांत जैन, विक्की शुक्ला, ऐनी माखिजा, कुलदीप कुरंजकेर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
