श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मानव मंदिर चौक मित्र मंडल के द्वारा दही लूट का सांकेतिक उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष वरुण पांडेय ने बताया कि आयोजन के पूर्व मानव मंदिर चौक को सैनेटाइज किया जाएगा।
इस अवसर को देखते हुए चौक चौराहों को फूल मालाओं से सजाया गया है। भगवान कृष्ण की महाआरती एवं भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया जाएगा।विगत 10 वर्षों से लगातार आयोजित यह आयोजन इस वर्ष कोरोना विपदा के चलते सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी उत्सव के तहत महाआरती और प्रसादी सहित दही लूट का यह कार्यक्रम संध्या 5 बजे से संपन्न होगा।
