छग शासन द्वारा घोषित जिला अंबागढ़ चौकी, मोहला-मानपुर का सबसे उपयुक्त नगर अंबागढ़ चौकी को मुख्यालय घोषित नहीं किया तो चौकी ब्लॉक को नवीन जिला में सम्मिलित नहीं किया जाए। ग्रामवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम मांग पत्र दे रहे हैं।
मांग पत्र के अनुसार निवेदन किया गया है कि छग शासन द्वारा घोषित पृथक राजस्व तथा जिला अंबागढ़ चौकी, मोहला-मानपुर का ग्रा.पं. मोहला को मुख्यालय घोषित किया गया है व जिला के चारों ब्लॉक अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर में सबसे उपयुक्त और सभी के लिए सुरक्षित स्थान नगर अंबागढ़ चौकी है। जहां पर जिला स्तर के सभी आवश्यक संसाधन, सभी प्रकार के शासकीय एवं व्यापारियों के लिए निजी, सभी वर्गों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। नया जिला का मुख्यालय अंबागढ़ चौकी को बनाने शासन को कम खर्च लागत में मुख्यालय बनाया जाएगा जिसमें आमजनता व शासन को कम व्यय करना पड़ेगा, राशि की भी बचत होगा। घोषित नव जिला के 60 प्रतिशत जनता और क्षेत्रफल नक्सली खतरा से मुक्त व शांत हैं।
यदि अंबागढ़ चौकी, मोहला-मानपुर के नया जिला का मुख्यालय मोहला-मानपुर में बनाया जाता है तो दोनों ब्लॉक में गंभीर नक्सली खतरा हमेशा बना रहेगा। हत्या, लूटपाट आए दिन होते रहता है। क्षेत्र की 70 प्रतिशत नक्सल मुक्त आम जनता को गंभीर नक्सली प्रभावित क्षेत्र मोहला-मानपुर जाना पड़ेगा। क्षेत्र के सभी आम जनता, किसान, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं को जीवन तथा जानमाल का गंभीर खतरा का भय हमेशा बना रहेगा। इसलिए अंबागढ़ चौकी नगर को जिला का मुख्यालय घोषित नहीं किया जाता तो अंबागढ़ चौकी नक्सल मुक्त ब्लॉक को सम्मिलित नहीं किया जाए। उन्हें जानबूझकर जबरदस्ती गंभीर नक्सली प्रभावित मोहला-मानपुर में शासकीय कार्यों के लिए जाने के लिए मजबूर व विवश नहीं किया जाए।
