तहसील साहू संघ के निर्देशन में आश्रित मंडल साहू समिति सिंघोला का विधिवत निर्वाचन स्थानीय प्राथमिक शाला प्रांगण सिंघोला में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में डॉ, जगतनारायण साहू एवं चंद्रशेखर साहू शिक्षक भंवरमरा दो दावेदार थे। तहसील साहू संघ से पहुंचे निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा नामांकन एवं मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई।
मतगणना के बाद घोषित परिणाम अनुसार चंद्रशेखर भंवरमरा ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे, जिनमें चंद्र कृत साहू, योगेश कुमार साहू एवं सुरेंद्र कुमार दावेदार थे। चंद्र कृत साहू ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सह सचिव सुरेंद्र कुमार एवं अंजू साहू, उप कोषाध्यक्ष ओगेश्वर साहू, अंकेक्षक हीरुराम साहू, संगठन सचिव नरेश कुमार साहू एवं प्रचार सचिव हेमलाल साहू तथा महिला वर्ग से कविता साहू उपाध्यक्ष निर्विरोधघोषित किए गए। तहसील साहू संघ के निर्वाचन अधिकारी के रूप में दिलीप साहू, मनोज साहू, विनोद साहू, संतराम साहू के अलावा तहसील अध्यक्ष भागवत साहू, तुलदास साहू, डॉ महेश साहू, आरआर साहू, जगदीश साहू, मानसिंह साहू, गुरुचरण साहू, योगेंद्र साहू, घासी राम साहू,रोहित साहू, के अलावा सदस्य भी उपस्थित रहे।
