खाताधारक से राशि लेने के बाद भी खाते में जमा नहीं करने वाले डाकघर अभिकर्ता दंपती पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ब्राम्हणपारा में मौजूद संकेत मोबाइल के संचालक संकेत जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह डाकघर अभिकर्ता फागेश साहू और उनकी पत्नी भारती साहू के पास आरडी खाता खुलवाया था।
जिसमें नवंबर 2019 से अगस्त 2021 तक वे लगातार रुपए जमा कर रहे थे। संकेत ने बताया कि उन्होंने दंपती के पास 5-5 हजार प्रतिमाह का दो खाता खुलवाया था, जिसकी राशि वह रोज लेकर जाते थे। अभिकर्ता दंपती ने उनके खाते में आधी राशि जमा ही नहीं की। डाकघर से जानकारी लेने पर पता चला कि उनकी राशि में 4 लाख 4 हजार रुपए जमा नहीं किया गया है। अभिकर्ता दंपती से पूछने पर वे टालमटोल करने लगे। संकेत जैन की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने अभिकर्ता दंपती के खिलाफ धारा 420, 34 मंे मामला दर्ज किया है।
